लदाना के नंबरदार ने गांव को किया सेनिटाइज


अम्बाला | लदाना में युवाअाें ने पूरे गांव को सेनिटाइज किया। नंबरदार दिनेश कुमार ने बताया कि विधायक असीम गोयल के निर्देश के बाद उन्होंने गांव के कुछ युवाओं को अपने साथ लिया व खेत में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे पंप की सहायता से गांव के सभी घरों व सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइज किया। इस कार्य में गुरदीप सिंह, अमन कुमार, हरजीत सिंह, विकास कुमार, सागर कुमार व सरपंच जगतार सिंह ने सहयोग दिया। गांव के लोगों ने भी इस कार्य की सराहना की। दिनेश कुमार ने बताया कि हम इस महामारी में सरकार के साथ खड़े हैं। अगर गांव से बाहर भी हमारी मदद की जरूरत पड़ी तो हम हर समय तैयार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news numberman of ladana sanitizes the village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QOeZhW
via IFTTT