लॉकडाउन में मेजर अारएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल आरपी राठी ने अध्यापक वर्ग को ऑनलाइन व वाट्सएप ग्रुप्स के जरिए बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। छोटी कक्षाओं में एनिमेशन के जरिए मनोरंजन के माध्यम से बच्चे कंप्यूटर के आगे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं और वहीं मध्यम वर्गीय कक्षाओं के लिए अध्यापक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को विषय वस्तु भेज रहे हैं। निर्धारित समय में बच्चे विषयों को समझकर अध्यापकों से अपनी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। शिक्षा के समुचित प्रबंध के लिए विद्यालय ने अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है। जहां समय-समय पर सामग्री अपलोड की जाती है।
कैंट के मेजर आरएन कपूर डीएवी स्कूल का छात्र आॅनलाइन पढ़ते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ux5OVo
via IFTTT