जैन फैलोशिप क्लब सोसाइटी ने अपने घराें की अाेर पैदल जा रहे लाेगाें काे खाने व फलाें के पैकेट वितरित किए। सदस्याें ने सिविल हास्पिटल चाैक, टांगरी ब्रिज महेश नगर, फुटबाल चाैक, जीटी रोड बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के ऊपर ब्रिज व कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर व झुग्गियाें में खाना वितरण किया। सदस्याें ने यह भी प्रचार किया कि इस महामारी से बचाव के लिए लोग अपने घरों मे ही रहें। इस दाैरान मास्क, ग्लब्स व सेनिटाइजर भी बांटे गए। प्रधान अंकित जैन ने बताया कि इस अवसर पर सलाहकार विवेक जैन, पूर्व प्रधान मोहित जैन, डाॅ. राजीव जैन एडवाेकेट, साहिल जैन, अश्विनी जैन, साहिल जैन वरिष्ठ उपप्रधान नितिन जैन, उपप्रधान साहिल जैन, राजीव जैन, महासचिव नीरज जैन, कोषाध्यक्ष विनय जैन, संयम जैन अंकुर जैन उपस्थित रहे।
खाना बांटते जैन फैलाेशिप क्लब साेसाइटी के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UR57oH
via IFTTT