विज ने खुद आकर देखी राशन कलेक्शन सेंटर की व्यवस्था


अम्बाला | अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा द्वारा बनाए गए राशन कलेक्शन सेंटर का गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को मुआयना किया। उन्होंने कहा कि लोगों को राशन वितरण ठीक प्रकार से किया जाए। जहां राशन की जरूरत है वहीं पर राशन बांटा जाए। मीडिया काेअाॅर्डिनेटर विजेंद्र चौहान ने बताया कि भाजपा द्वारा 3500 जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित किया गया है जहां लोगों को राशन बांटा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता, किरण पाल, अजय पराशर मौजूद रहे। वहीं मंगलवार को कला मंच की ओर से 50 हजार रुपए राशन के लिए प्रदान किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R2IPPF
via IFTTT