देशभर में लॉकडाउन के चलते अम्बाला में फंसे यूपी व बिहार के लोगों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। वह किसी भी तरह यहां से अपने घरों को निकलना चाहते हैं, चाहे वह पैदल ही क्या न जाएं। पंजोखरा साहिब में कैंप में शिफ्ट किए गए कई लोगों की हालत खराब थी। वह हाथ जोड़कर प्रशासन से उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि उनके घरों में उनकी सख्त जरूरत है, मगर उन्हें यहां जबरन लॉकडाउन का हवाला देकर रोका गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2USmDcg
via IFTTT