शादी के 3 माह बाद ही दहेज उत्पीड़न का केस


अम्बाला सिटी | थाना पंजोखरा में शादी के 3 माह बाद ही पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियाें पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी 3 जनवरी को हुई थी। तब से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। परिजनों ने पंचायती स्तर पर भी मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों में कोई सुधार नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jw7AQ0
via IFTTT