डीएवी कॉलेज ने वाट्सएप ग्रुप बना ई-लर्निंग शुरू की


सभी क्लासों के सिलेबस के अनुसार डाले जा रहे लेक्चर व वीडियो

कोविड-19 आपदा के चलते कॉलेज में सामान्य पढ़ाई बंद है। ऐसे में सिटी के डीएवी कॉलेज के प्राध्यापक गण ई लर्निंग के विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। सभी कक्षाओं का वाट्सएप ग्रुप बना कर, उसमें सिलेबस के अनुसार लेक्चर, यू ट्यूब वीडियो डाले जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अगले आदेशों तक सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थियों का समय खराब न हो व इस आपदा से पहले जो सिलेबस रह गया था उसे पूरा करने मे प्राध्यापक लगे हुए हैं। विद्यार्थियों को किताबों की कमी महसूस न हो इसके लिए लाइब्रेरियन ने विभिन्न ऑनलाइन लाइब्रेरी और ऑनलाइन रिसोर्स की लिस्ट बच्चों को प्रदान की है। प्रिंसिपल प्रो. राजेश शर्मा ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी किसी वजह से अभी तक ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पाया है तो वो या तो अपने प्राध्यापक से या खुद उनसे संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aB7DWL
via IFTTT