क्रिशदीप, इकजोत कौर, साहिबजीत व तेजिंद्र कौर अव्वल

{ प्रतियोगिता को 4 वर्गों में बांटा गया था

{ 200 से अधिक प्रतिभािगयों ने भाग लिया

तरनदीप सिंह

साहिबजीत सिंह

इकजाेत काैर।

प्रभजोत सिंह

हरमनजोत कौर

क्रिशदीप सिंह

गुरमन सिंह

सुखदीप कौर

परनीत कौर

भास्कर न्यूज | अम्बाला

धन-धन गुरु अंगद देव अाैर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के ज्योति ज्योत दिवस को समर्पित ‘गुरु इतिहास जानो व इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन मीरी-पीरी ऑर्ट्स अकादमी अाैर गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी गुरुद्वारा मंजी साहिब द्वारा किया गया। लॉकडाउन के कारण यह प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई गई थी।

प्रतियोगिता को 4 वर्गों में विभाजित किया गया था। पहला वर्ग 18 वर्ष के बच्चों के लिए था जिन्हें 10 लाइन गुरु अंगद देव के जीवन पर संबंधित ऑनलाइन लिखकर व्हाट्सएप पर भेजनी थी। इस वर्ग में क्रिशदीप सिंह प्रथम, प्रभजोत सिंह द्वितीय और परनीत कौर तृतीय रहीं। दूसरा वर्ग 18 साल तक के बच्चों के लिए था जिन्हें 10 लाइन गुरु हरगोबिंद सिंह के जीवन पर ऑनलाइन लिखनी थी। इस वर्ग में इकजोत कौर प्रथम, सुखदीप कौर द्वितीय और निडर सिंह तृतीय रहे।

तीसरा वर्ग 5 से 18 साल तक बच्चों के लिए था जिन्हें 51 पाठ श्री चौपाई साहिब जी या जपजी साहिब के ऑनलाइन भेजने थे। इस वर्ग में साहिबजीत सिंह प्रथम, गुरमन सिंह द्वितीय व हरमनजोत कौर तृतीय रही। ओपन वर्ग में 51 पाठ श्री चौपाई साहिब या श्री जपजी साहिब या श्री सुखमनि साहिब के ऑनलाइन भेजने थे। इस वर्ग में तजिंद्र कौर प्रथम, तरनदीप सिंह द्वितीय व सरबजीत कौर तृतीय रही।

प्रतियोगिता के आयोजक गतका कोच इंद्रपाल सिंह खालसा, जसमीत सिंह, तरविंद्रपाल सिंह, मंजीत सिंह आदि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से विजेताओं का चयन किया गया है। विजेताओं को आगे इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर निष्काम सेवा भी की जा रही है। कहीं इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है तो कहीं लंगर बांटा जा रहा है।

सरबजीत कौर

तरनदीप सिंह

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news krrishdeep ekjot kaur sahibjit and tejindra kaur topper

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atovPd
via IFTTT