कैंट के राजिंदर नगर को कैंटोनमेंट क्षेत्र के मरकरी आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल की रोड से जोड़ने वाली ईंटाें से बनी सड़क पूरी तरह खराब हाे चुकी है।
राजिंदर नगर में करियाने की दुकान चलाने वाले अजय कुमार ने बताया कि राजिंदर नगर नगर परिषद के तहत आता है, जबकि 50-60 मीटर सड़क का यह हिस्सा कैंटोनमेंट बोर्ड के तहत आता है। कई बार मांग करने के बाद भी यह सड़क नहीं बनाई जा रही। जबकि राजिंदर नगर में अधिकतर सेना के जवान किराए पर रहते हैं। 1-2 साल पहले तो नाले से लगती इस सड़क के हिस्से पर दीवार भी बनाने की कोशिश की थी, ताकि यहां से सैन्य क्षेत्र में नागरिकों की आवाजाही पर रोक लग जाए। हालांकि लोगों के विरोध के बाद इसे अमल में नहीं लाया गया। वहीं, विक्रम ने बताया कि उन्हाेंने ताे अास ही छोड़ दी है कि यहां कभी पक्की सड़क बनेगी।
राजिंद्र नगर से लगते नाले के पास ईंटों से बनी सड़क।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39vBdeS
via IFTTT