कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व मंजी साहिब की ओर से अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को लंगर खिलाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब की ओर से महेशनगर में दोपहर व शाम काे लंगर लगाए गए। इसी तरह टुंडला मोड़ पर 100 लोगों को लंगर वितरित किया गया जबकि जड़ोत रोड पर सैकड़ों लोगों को लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में भी प्रशासन द्वारा काफी संगत को ठहराया गया है उनके लिए भी यहां लंगर का प्रबंध किया गया है। वहीं मंजी साहिब गुरुद्वारा कमेटी द्वारा भी अलग-अलग काॅलोनियों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर वितरित किया गया।
पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा कमेटी की ओर से जगाधरी रोड पर लगाए लंगर के लिए मौजूद लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dF08Qw
via IFTTT