जरूरतमंदों काे दाे वक्त का राशन मुहैया करवा रहे पतंजलि युवा भारत गुरुकुलम के सदस्य


लाॅकडाउन की स्थिति में जहां सारे शहर में सन्नाटा पसरा पड़ा है एेसे में शहर का यूथ सक्रिय कार्य रहा है उस वर्ग के लिए जिनके लिए एक वक्त की राेटी कमाना भी बेहद मुश्किल है। पतंजलि युवा भारत गुरुकुलम के सदस्य उन लाेगाें काे दाेपहर व शाम का खाना पहुंचाने में लगे हुए हैं। जाे मजदूरी व दिन दहाड़ी करके दाे वक्त की राेटी खाते थे। लाॅकडाउन के पहले दिन से ही टीम के सदस्य अपनी सेवाओं में लगे हुए हैं। वीरवार काे दल के सदस्याें ने मानव चाैक व नाहन हाउस के पास रह रहे लगभग 100 मजदूरों के परिवार व जरूरतंदों काे दाेपहर व शाम का खाना मुहैया करवाया। टीम के सदस्य विनय भाेला ने बताया कि इस कार्य में उनका अास-पड़ाेस व अन्य लाेग भी सहयाेग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि साेशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए कई लाेग उनकाे संपर्क कर रहे हैं जिसके जरिए उन लाेगाें के लिए खाना इकट्ठा किया जाता है। टीम के सदस्य घराें से खाना लेकर जरूरतमंदाें काे पहुंचाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही जिन लाेगाें काे मास्क व अन्य सामान की जरूरत है वाे भी इन्हें संपर्क कर सकते हैं। टीम के सदस्य विनय भाेला, गुलशन, गर्व, रितेश, महेंद्र, लक्की, तुषार, अंकित अादि सेवाएं दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UmyDn7
via IFTTT