अम्बाला सिटी | गांव लदाना में वीरवार काे युवाओं ने एंटी सेप्टिक दवाई से पूरे गांव को सेनिटाइज किया। नंबरदार दिनेश कुमार ने बताया कि विधायक असीम गोयल के निर्देश के बाद उन्होंने गांव के कुछ युवाओं को अपने साथ लिया अाैर स्प्रे पंप की सहायता से गांव के सभी घरों व सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइज किया। इस कार्य में गुरदीप सिंह, अमन कुमार, हरजीत सिंह, विकास कुमार, सागर कुमार समेत अन्य युवाओं अाैर गांव सरपंच जगतार सिंह ने सहयोग दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ydfCen
via IFTTT