अम्बाला | गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के आसपास क्षेत्रों में स्थित ईंट-भट्ठों में काम करने वाले परिवारों को दोपहर एसजीपीसी अमृतसर की ओर से लंगर वितरित किया गया। नारायणगढ़ रोड पर स्थित कई ईंट-भट्ठों पर टीम ने दोपहर पहुंच उन्हें लंगर वितरित किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक सुखदेव सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के चलते देशभर में लॉकडाउन है। ऐसी घड़ी में दिहाड़ीदार मजदूरों काे लंगर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा कमेटी द्वारा लंगर वितरित किया जाएगा। वहीं शाम को कैंट क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों को लंगर बांटा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wIRIXN
via IFTTT