गुरुबाणी के पाठ से गूंजने वाले गुरुद्वारों से अब जागरुकता का संदेश भी प्रसारित होगा। गुरुद्वारों में सुबह-शाम होने वाले गुरुबाणी के पाठ के साथ ही कोरोना वायरस के खतरे व बचाव संबंधी हिदायतों की भी घोषणा की जा रही है।
गुरुद्वारों ने लॉकडाउन तक इस परंपरा को बनाए रखने का प्रण लिया है। एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह मच्छौंडा ने बताया कि इस संकट की घड़ी में लोगों को जागरूक करना भी धार्मिक कर्तव्य है। इसलिए गुरुद्वारों में ऐसी जागरुकता वाली मुनादी करवाई जा रही है।
जत्थेदार मच्छौंडा ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कहा है कि वे किसी भी तरह के लोक भलाई के काम के लिए गुरुद्वारों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों तक खाना व अन्य सुविधाओं के लिए भी जिला प्रशासन गुरूद्वारा प्रबंधन समितियों से संपर्क कर सकता है। रेडक्रॉस सचिव ने मंजी साहिब गुरुद्वारा का दौरा करके वहां का निरीक्षण किया ताकि वहां जरूरतमंद पड़ने पर आइसोलेशन केंद्र या दूसरी कोई सेवा ली जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3anxEJ8
via IFTTT