अम्बाला | जेसीअाई अम्बाला की महिला विंग के साथ मिलकर जेजे विंग अाॅफ जेसीआई अम्बाला ने काेराेना वायरस के प्रति लाेगाें काे जागरूक करने के लिए एक कैंपेन चलाया। इसकी शुरुआत जेजे विंग की प्रेसिडेंट अवयुक्ता सिंगला ने की। इस दाैरान छोटे बच्चाें लाेगाें काे जागरूक करने के लिए वीडियाे बनाकर ग्रुपों में भेज रहे हैं। अवयुक्ता सिंगला ने बंद हुअा दुनिया का सुख-चैन से साेना अाैर शुरू हुअा दुनिया का जाेर-जाेर से राेना, क्याेंकि पीछे पड़ गया है कराेना..... कविता सुनाकर वीडियो बनाकर लाेगाें काे जागरूक किया। इसके अलावा सभी ने काेराेना के प्रति अपने विचार रखे। गाैरी अाैर अथर्व ने बताया कि घर में रह कर क्या उपाय करने है ताकि कोरोना को घर में न अा सके। देवांश और अद्विक ने भी काेराेना से बचने के टिप्स अपनी वीडियाे के जरिए दिए। यह कैंपेन 14 अप्रैल तक चलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dwevXp
via IFTTT