प्रशासन ने हर वार्ड में भेजी 2 सब्जी की रेहड़ियां, फिर भी पुरानी सब्जी मंडी में सुबह ही लगी लोगों की भीड़


नारायणगढ़ | लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने राशन के लिए होम डिलीवरी और सब्जी के लिए हर वार्ड में दो रेहड़ियां भेजी हैं। इसके बावजूद पुरानी सब्जी मंडी में सुबह को भीड़ जमा हो गई। गांव बरसूमाजरा, टोका, लखनौरा समेत ब्लॉक के कई गांवों में ग्रामीणों ने प्रवेश द्वार पर नाका लगा दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का गांव में आना सख्त मना है। ग्राम पंचायतें हर रोज गांव में सेनिटाइजर से स्प्रे करवा रही है। गांवों में वाॅलंटियर्स बनाए गए हैं जो क्रमवार अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा वाॅलंटियर्स ग्रामीणों को दवा, दूध और राशन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। गांव में मुनादी करवाकर कोरोना वायरस के बारे ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lvpVe
via IFTTT