अम्बाला | कैंट में महेश नगर थाना प्रभारी सतीश कुमार का तबादला हो गया है। सतीश को पुलिस विभाग की ओर से डिटेक्टिव स्टाफ कैंट में लगाया गया है तो वहीं महेश नगर थाने की कमान रजनीश यादव को दी गई है। रजनीश यादव पहले भी महेश नगर थाने में रह चुके हैं। वर्तमान में एसपी कार्यालय में आर्थिक अपराध शाखा में लगाया गया था और महेश नगर थाने का प्रभार ग्रहण कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dzaSju
via IFTTT