कैंट में 910 लीटर से सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव


काेरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए नगर परिषद कैंट ने बाजारों के साथ-साथ कैंट के सभी वार्ड में भी सोडियम हाईपोक्लोराइड से छिड़काव का काम जारी है। करीब 60 कर्मचारियों की मदद से कैंट में 910 लीटर सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा चुका है और 60 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है। अलग-अलग वार्ड के अंदर टीमें यह छिड़काव का काम करने में जुटी हैं।

सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल की मानें तो बाजारों में भी नगर परिषद का काम चल ही रहा है। अब यह काम वार्ड स्तर पर जारी है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से छिड़काव के लिए दवाई मुहैया कराई जा रही है। लोगों के घरों के गेट और दुकानों के शटर पर इस स्प्रे किया जा रहा है ताकि गेट के हैंडल पर लगा वायरस न रहें। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के दूसरे कर्मचारियों साफ-सफाई के काम में लगाया हुआ है ताकि गंदगी न फैले। स्प्रे के साथ-साथ गंदगी पर ध्यान देना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39j8UAh
via IFTTT