लॉकडाउन के दौरान गुरु इतिहास पर कराई ऑनलाइन प्रतियोगिता, गुरमन सिंह अव्वल


कोरोना वायरस का असर नन्हें बच्चों के लिए आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिताओं पर भी हो रहा है। देशभर में लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते, मगर अब सिख संगठनों ने इसका हल निकालते हुए यह प्रतियोगिताएं ऑनलाइन करानी आरंभ कर दी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य घर खाली बैठे बच्चे गुरु इतिहास से जुड़े रहें।

धन-धन गुरु अमरदास जी के गुरु गद्दी दिवस को समर्पित “गुरु इतिहास लिखकर भेजो, घर बैठे ही ईनाम पाओ’ ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन मीरी-पीरी ऑटर्स अकादमी, गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी गुरुद्वारा मंजी साहिब द्वारा आयोजित की गई। 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इसमें 25 मार्च तक गुरु अमरदास महाराज के जीवन पर आधारित 10 पंक्तियां लिखने को कहा गया था। यह पंक्तियां ऑनलाइन लिखकर वाट्सएप पर बच्चों द्वारा जवाब भेजे गए थे। करीब 30 प्रतिभागियों द्वारा अपने जवाब दाखिल किए गए। वीरवार को ईनाम घोषित किए गए जिनमें गुरमन सिंह प्रथम, तनिष्क व अगमपाल सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय और कंवलनूर कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सोसायटी द्वारा अब आगामी दिनों में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

अब ज्योति ज्योत पर्व पर 28 को प्रतियोगिता

प्रतियोगिता आयोजनकर्ता गत्तका कोच इंद्रपाल सिंह खालसा, तरविंद्र पाल सिंह, मंजीत सिंह बब्बू व जसमीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु अंगद देव जी और श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 28 मार्च को ज्योति ज्योत पर्व पर भी प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन होगा। दो अलग-अलग श्रेणी में यह प्रतियोगिता होगा जिनका ईनाम 29 मार्च को घोषित किया जाएगा। पहली स्पर्धा में गुरु अंगद देव जी व गुरु हरगोबिंद साहिब जी के इतिहास पर 10-10 लाइन लिखकर भेजनी होगी। यह स्पर्धा 1 से 18 आयु वर्ष के प्रतिभागियों की होगी। इसी तरह दूसरा आयु वर्ग 5 से 18 वर्ष का होगा जिसमें 51 पाठ चौपाई साहिब और तीसरा आयु वर्ग सभी के लिए होगा जिसमें चौपाई साहिब, जपजी साहिब व सुखमणि साहिब का पाठ होगा।

गुरमन सिंह।

कंवलनूर कौर।

अगमपाल सिंह।

तनिषक काैर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news online competition organized on guru history during lockdown gurman singh topped
Ambala News - haryana news online competition organized on guru history during lockdown gurman singh topped
Ambala News - haryana news online competition organized on guru history during lockdown gurman singh topped
Ambala News - haryana news online competition organized on guru history during lockdown gurman singh topped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33OVWJn
via IFTTT