11 साल बाद टूटा रिकाॅर्ड, अप्रैल के अंत में 26.4 डिग्री रहा दिन का पारा

अप्रैल के अंत में माैसम ने 11 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। रविवार सुबह .4 एमएम बारिश और 30 किलाेमीटर की रफ्तार से चली हवा से दिन का तापमान 9 डिग्री गिरकर 26.4 पर आगया। जाे सामान्य से 11 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम 19.5 दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल तक माैसम स्थिर रह सकता है। शनिवार देर रात से बादल छाना शुरू हाे गया। रविवार सुबह अचानक की काले बादल घिर आए। 30 किलाेमीटर की रफ्तार से पूर्वी हवाओंका चलना शुरू हाेगया। सुबह 9 बजे हल्की बारिश हाेना शुरू हाे गया।

आगे ये रहेगा मौसम

वरिष्ठ मौसम एक्सपर्ट डॉ. ओपी दुबे ने बताया कि 28 अप्रैल तक बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और हल्की गति से हवाएं चल सकती हैं। 29 अप्रैल से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है।

मैसम विभाग की सलाह

  • कटाई कर के फसलों के बंडल अवश्य बांधे। ताकि हवा चलने से बिखर न सकें।
  • कढ़ाई बाद तूड़ी/भूसा को अवश्य ढंके ताकि तेज हवाएं चलने पर उड़ न सकें।
  • फसल उत्पादन को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल का प्रबंध अवश्य साथ में रखें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The broken record after 11 years, the day's mercury was 26.4 degrees at the end of April


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VGpvKE
via IFTTT