नई सब्जी मंडी में कंडा लगाकर रिटेल में सब्जी बेच रहे 2 आढ़तियों के एक सप्ताह के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए। यह कार्रवाई मार्केट कमेटी सेक्रेटरी अाशा ने की। उन्हाेंने रविवार काे मंडी का निरीक्षण किया ताे इन अाढ़तियाें के पास सब्जी लेने के लिए अाम लाेगाें की भीड़ जमा थी। सेक्रेटरी ने बिना लाइसेंस सब्जी खरीदने मंडी में पहुंचे रेहड़ी वालों के पास भी चेक किए। बिना पास के मंडी में अाने वाले रेहड़ी वालाें काे चेतावनी दी गई। अब राेजाना रेहड़ी वालाें काे माेबाइल पर ही वाट्सएप अाैर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से रेट लिस्ट मिलेगी। मार्केट कमेटी ने सभी रेहड़ी वालाें का वाट्सएप ग्रुप भी बना दिया है। कमेटी सेक्रेटरी अाशा ने कहा कि रेहड़ी वालाें द्वारा लाेगाें से सब्जी व फल के ज्यादा रेट लेने की शिकायत उनके पास पहुंच रही हैं। इसकाे देखते हुए सभी रेहड़ी वालाें काे रेहड़ी पर सब्जी व फल की रेट लिस्ट लिखकर लगाने के निर्देश दिए हैं। अगर ज्यादा रेट वसूला गया ताे रेहड़ी वाले का पास कैंसिल किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JTKJhP
via IFTTT