पटाखे जलाते पति-पत्नी व ढाई वर्षीय बच्चा झुलसा


रविवार देर रात घर के बाहर पटाखे जला रहे पति-प|ी व उनका ढाई वर्षीय बच्चा झुलस गए। कैंट की टूंडला मंडी से तीनों को कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टर गगन ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज 32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अमन शर्मा अपने परिवार के साथ घर के बाहर खड़े थे इसी बीच पड़ोस में किसी ने आग लगा रखी थी जिसमें कोई पटाखा चला तो आग ने दंपत्ति के साथ साथ बच्चे को भी चपेट में ले लिया। इसी के चलते तीनों झुलस गए। परिजनों ने आसपास के लोगों ने बुलाया और इलाज के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। पंजोखरा थाना एसएचओ ने बताया कि मामले की सूचना मिली है लेकिन अभी बयान दर्ज नहीं हुए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V378OB
via IFTTT