बराड़ा | कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में सिंहपुरा मोहल्ला के युवाओं ने अपनी आहुति देते हुए पैसे एकत्रित कर क्षेत्र के 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया। इस दौरान लक्की भराड़ा, अनिल धीमान, कमल, रिशु, हिमांशु, बंटी, सिंदर शर्मा व हर्ष ने स्थानीय गरीब परिवारों को भोजन करवाया तो वहीं उन परिवारों को युवाओं की टीम ने राशन भी उपलब्ध करवाया। युवाओं ने सभी लोगों से इस आपातकाल में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RcKYZl
via IFTTT