प्रयास संस्था ने स्लम एरिया में बांटी मोमबत्तियां


प्रयास समाज सेवा संस्थान बराड़ा की ओर से क्षेत्र के स्लम एरिया में लोगों को मोमबत्तियां व मास्क वितरित किए गए। संस्था ने प्रधानमंत्री के 5 अप्रैल को रात 9 बजे मोमबत्ती, दीया व टार्च से प्रकाश करने के आह्वान पर यह मुहिम चलाई। संस्था के उपप्रधान कुलदीप गुप्ता व पवन गुप्ता ने स्लम एरिया के लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक किया। मौके पर संगठन सचिव दिनेश मंगला, अक्षय गर्ग, कश्मीरी लाल व युवा साथी अक्षय राणा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dXeKLh
via IFTTT