गांव तंदवाल में राशन डिपो पर आटा लेने को आए लोगों को सरपंच रविंद्र ने मास्क व सेनिटाइजर बांटे। इस दौरान डिपो पर राशन लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिनको सरपंच रविंद्र व डिपो होल्डर भूपेंद्र सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े होकर राशन लेने की अपील की। डिपो होल्डर भूपेंद्र राणा ने बताया कि केवल ओपीएच, सेंटर बीपीएल, स्टेट बीपीएल, एवाई राशन कार्ड धारकों के लिए राशन आया है। अप्रैल महीने के राशन में केवल आटा ही सरकार की ओर से आया है। उन्होंने बताया कि एपीएल कार्ड धारकों के लिए कोई भी राशन विभाग की ओर से नहीं आया है वहीं उन्होंने बताया कि इस बार बिना बॉयोमेट्रिक में अगूंठा लगाए ही राशन देने के विभागीय निर्देश हैं। मौके पर सुरेंद, राजेंद्र कुमार, उग्रसेन, नीरज कुमार, सिंदर व केहर दास मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bUZX1Y
via IFTTT