19 दिन पहले मरकज से आया निडानी का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, परिजनों को लाया गया शहर, गांव को किया सील

अभी कोरोना के संक्रमण से राहत की सांस ले रहे जींद में सोमवार शाम आई रिपोर्ट ने प्रशासन के साथ लोगों की सतर्कता बढ़ा दी है। खानपुर मेडिकल कॉलेज से सोमवार को आई 9 रिपोर्ट में से निडानी गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह दिल्ली के तब्लीगी मरकज से लौटा था। हालांकि बाकी आठ रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव केस की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, काफी संख्या में पुलिस कर्मी निडानी गांव की और दौड़ पड़े।

युवक के परिवार के 14 सदस्यों को शहर में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर ले जाया गया। पूरे गांव को सील कर दिया गया। अब गांव में घुसने वाले हर रास्ते पर पुलिस का कड़ा पहरा है। खानुपर मेडिकल काॅलेज से सोमवार सुबह 4 और शाम को 5 रिपोर्ट आई। सुबह चारों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव थी। इससे प्रशासन और लोग राहत की सांस ले रहे थे, लेकिन शाम को आई 5 रिपोर्ट में निडानी गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इसकी कोरोना के डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर डाॅ. पालेराम कटारिया ने डीसी डाॅ. आदित्य दहिया को जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।


पानीपत होते हुए आया था युवक, गांव वालों के कहने पर नहीं कराई थी जांच

कोरोना पॉजिटिव युवक 16 से 18 मार्च तक तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था। इसके बाद पानीपत सहित कई स्थानों पर होते हुए गांव में पहुंचा था। गांव वाले उसे अस्पताल जाकर जांच कराने को कह रहे थे लेकिन वह नहीं गया। इस पर 4 अप्रैल को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और उसे लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उसकी जेब से निजामुद्दीन से आने की रेलवे टिकट भी मिली थी।

30 मार्च के आसपास मरकज से आए लोगों के फिर लिए जाएंगे सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग अब 30 मार्च के आसपास मरकज से आए लोगों के दोबारा से सैंपल लेगा। कोरोना के डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया बताते हैं कि कोरोना संक्रमण का 28 दिन तक होने का खतरा है। कई बार कम समय में लिए गए सैंपल में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आती है। बाद में कोरोना के लक्षण आ जाते हैं। जिले में मकरज से कुल 8 व्यक्ति जिले में आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति 30 मार्च को आया है, जबकि बाकी 11-12 मार्च को जिले में आए हैं।

थर्मल स्कैनर से डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का होगा कोरोना संक्रमण से बचाव
जिला स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को 15 थर्मल स्कैनर मिले हैं। इनसे मरीजों के साथ नाकों पर ड्यूटीरत पुलिस और लोगों के बीच जा रहे कर्मचारियों की जांच होगी। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस नाकों व बनाए क्वारेंटाइन सेंटरों पर जाकर लोगों की स्कैनिंग करने का काम भी शुरू कर दिया है।

कोई दिक्कत है तो कराएं जांच : डीसी

डीसी डाॅ. आदित्य दहिया ने कहा है कि निडानी के एक व्यक्ति की जो सैंपल जांच रिपोर्ट आई है वह पॉजिटिव है। इसके पहले यह व्यक्ति 13 फरवरी को उत्तराखंड गया था और वहां पर 40 दिन रुका था। 16 मार्च को उत्तराखंड से दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। 16 से 18 मार्च दिल्ली में तब्लीगी जमात में रहा। यह व्यक्ति 18 मार्च को सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा पानीपत पहुंचा और फिर पानीपत से रात को 8:30 बजे चलने वाली ट्रेन से रवाना हुआ और रात्रि 10:30 बजे जींद स्टेशन पर पहुंचा। जिन व्यक्तियों ने 18 मार्च को पानीपत से रात्रि 10:30 बजे जींद आने वाली ट्रेन से यात्रा की उन्हें किसी प्रकार का बुखार, खांसी है तो चेकअप कराएं।

अब आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा

अलग से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में अन्य मरीजों से अलग कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक अभी तक युवक की हालत सही है। जिनकी निगेटिव रिपोर्ट आई है उनमें से कई को शहर में बनाए अन्य होम क्वारेंटाइन सेंटर में भेजे दिया।

5 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी

भेजे गए सेंपल में से 4 की जो रिपोर्ट आई है वह नेगेटिव है। जिला के अब तक कुल 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। अब सिर्फ 5 सेंपल की खानपुर पीजीआई से रिपोर्ट आना बाकी है। उम्मीद है इन सेंपल की भी रिपोर्ट नेगेटिव ही आएगी।
डाॅ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन जींद।

ये भी जानिए : कोरोना को लेकर जिले की अपडेट

जिला में कुल लोग जो सर्विलांस पर हैं 1143
होम आइसोलेट किया 1049
आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 12
मरीजों के सेंपल लिए 13
रिपोर्ट आई 13
नेगेटिव 12
पॉजिटिव 01
फ्लू कॉर्नर पर जांच के लिए पहुंचे 1350


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nidani's youth, who came from Markaz 19 days ago, found Corona positive, family brought to town, village sealed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XgqEKq
via IFTTT