हेल्थ टीम ने दुर्गा कॉलोनी और गोविंद नगर में 283 घरों में जाकर की जांच

डीसी कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से ही एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी कंटेनमेंट और बफर जोन एरिया में घर-घर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। लोग भी अब हेल्थ वर्करों से पूछते हैं कि आप कितनी बार आकर जांच करोगी। इस पर वर्कर मुस्करा कर बोलते हैं, जब तक आप कोरोना के खतरे से मुक्त नहीं हो जाते।

एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया के निर्देशानुसार हेल्थ इंस्पेक्टर पवन आहुजा, रमेश कुंडू, सुखबीर सिंह और जयबीर वर्मा के नेतृत्व में 34 टीम स्क्रीनिंग कर रही हैं। टीमों ने दुर्गा कॉलोनी और गोविंद नगर में 283 घरों में थर्मल स्कैनर से लोगों का तापमान चेक किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health team investigated 283 houses in Durga Colony and Govind Nagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kh9ggL
via IFTTT