एनआरसीई लैब से 34 और सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई

सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि एनआरसीई लैब में जांचे 34 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीसी कॉलोनी के 5 संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। इसके अलावा रोहतक पीजीआई लैब में भेजे कुछ सैंपल्स की रिपोर्ट आनी है। आमजन से अपील है कि घर में रहें। लॉकडाउन की पालना करें। इमरजेंसी स्थिति में उपचार के लिए अस्पतालों में जाएं।

अप्वाइमेंट लेकर अस्पताल पहुंचें। इधर, आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रहे दूसरा बैच को क्वारेंटाइन कर दिया है। इनमें डॉक्टर सुरेश कौशिक, डॉ. रिपन जीत सहित अन्य डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स व इत्यादि शामिल हैं। सूर्य नगर में एक महिला इंफाल से आई थी। हालांकि स्वास्थ्य जांच में फिट मिली। होम क्वारेंटाइन की सलाह दी है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
34 more samples report negative from NRCE lab


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KiIwfP
via IFTTT