बड़वाली ढाणी के 9 परिवार जरूतमंद लोगों को पहुंचा रहे खाना, घर पर तैयार कर अब तक 3500 मास्क बांटे

(महबूब अली)बड़वाली ढाणी में कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर पिछले 13 दिन से 9 परिवार के 50 से अधिक सदस्य खुद मास्क तैयार कर वितरित कर रहे हैं। यही नहीं परिवार के सदस्य जरूरतमन्दों के नि:शुल्क खाने का भी पहुंचा रहे हैं। फोन पर एक काॅल आते ही परिवार के सदस्य जरूरतमंद परिवार को खाना देने के लिए दौड़ पड़ते हैं। बड़वाली ढाणी वासी राकेश कुमार सैनी, बंटी, संदीप शर्मा, अजय कुमार सैनी, अमित वर्मा, कृष्ण वर्मा विजय कुमार और छबीलदास ने बताया कि परिवार की महिलाएं जहां दिन निकलते ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों के लिए मास्क तैयार करने में जुट जाती हैं, वहीं परिवार के अन्य सदस्य जरूरतमंदों के लिए खाना बनाते हैं।

सुबह और शाम बड़वाली ढाणी के अलावा नागोरी गेट, शहर के सेक्टर 15, व अन्य स्थानों पर नि:शुल्क मास्क और जरूरतमंदों को खाने का वितरण किया जाता है। संदीप शर्मा ने बताया कि सभी आठों परिवार नौकरी पेशा हैं, यही नहीं परिवार के लोग कोरोना से बचाव के लिए डिस्टेंस बनाने की भी अपील लोगों से करते हैं।

अब तक साढ़े 3 हजार से अधिक मास्क वितरित किए
परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब तक साढ़े 3 हजार से अधिक मास्क का वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा परिवार के लोग कॉल आते ही जरूरतमंद को भी खाना देने के लिए दौड़ पड़ते हैंं। अभी भी मास्क तैयार करने का कार्य चल रहा है।

जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता
संदीप शर्मा व विजय ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करने से परिवार को जो संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। सभी परिवार मिलकर आपस में खर्च वहन भी करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 families of Barwali Dhani delivering food to needy people, preparing at home and distributed 3500 masks till now


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34N8ukY
via IFTTT