लॉकडाउन की उल्लंघना का परिणाम है कि कोरोना वायरस शहर से लेकर गांव तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 14 दिन बाद 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दड़ौली के 29 वर्षीय युवक के बाद डीसी काॅलोनी के दिवंगत 63 वर्षीय बुजुर्ग के 60 वर्षीय भाई की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए। पुलिस विभाग ने कंटेनमेंट व बफर जोन में नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करके उन्हें आइसोलेट करके सैंपल करवा रही है। इसके साथ ही पीड़ितों के घर पर कोविड-19 डू नॉट विजिट का पोस्टर चस्पा दिया है, ताकि 14 दिन तक कोई भी व्यक्ति घर से बाहर आवागमन न करें। न कोई उनके घर जाए।
वहीं दड़ौली के पॉजिटिव रोगी, उसके परिजनों के संपर्क में आने वाले 42 लोगों की पहचान हो चुकी है। उनके घर जाकर एंबुलेंस से अस्पताल लाना शुरू कर दिया है। वहीं, दिवंगत के भाई के संपर्क में 24 लोगों की पहचान हुई है। इनमें परिजन, रिश्तेदार सहित अन्य शामिल हैं। इन्हें भी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। उधर, राज्य में अब दूसरे जिलों के रहने वाले शिक्षकों को उनके ड्यूटी वाले जिलों में कोरोना से लड़ने के लिए फील्ड में लगाए जाने से छूट मिलेगी, जो शिक्षक जिस जिले का है, उसे उस जिले में लगाया जा सकता है। मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार की ओर से सभी डीसी, एडीसी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 से बनी परिस्थितियों से निपटने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।
दिल्ली से आ रहे संक्रमित कर्मियों ने बढ़ाई हरियाणा की चिंता : विज
दिल्ली सरकार कर्मचारियों के लिए हरियाणा में आने-जाने से प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती बन गया है। दिल्ली पुलिस के जवान के कोरोना संक्रमण की वजह से समालखा पुलिस थाने में तैनात सभी 70 जवानों को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं, 140 पुलिस कर्मियों को बाहर न जाने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और गृह-स्वास्थ्य मंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंस करेंगे। जिसमें वे कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली से प्रदेश में आने वाले लोगों से संक्रमण फैलने के मामले का भी उठाया जा सकता है।
कच्ची शराब पर पुलिस कर रही कार्रवाई
गृह मंत्री अनिल विज ने यमुना नदी इलाके में अवैध और कच्ची शराब के धंधे को लेकर कहा कि पुलिस लगातार इसे लेकर काम रही है। पुलिस को आदेश भी दिए गए हैं कि वह इसमें सख्ती से काम करें। पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। प्रदेश में कच्ची शराब बेचने वालों पर सख्ती करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zym2p6
via IFTTT