3 एकड़ गेहूं की फसल, 12 एकड़ में नाड़ और तूड़ी के 2 कूप जले

बीबीपुर जाटान में आग से जली गेहूं की फसल, तेज हवा चलने से गन्ने के खेतों तक भी पहुंच गई थी आग।

बीबीपुर जाटान में खेतों में आग

इंद्री के निकटवर्ती गांव बीबीपुर जाटान में कई एकड़ गेहूं की खड़ी फसल व फाने जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। बीबीपुर जाटान में एक किसान सुरेश शर्मा के खेतों में आग लग गई जिससे उसकी लगभग तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

गन्ने के खेतों को भी हुआ नुकसान

किसान सुरेश ने बताया कि आग ने उसके खेतों के साथ लगते लगभग 10-12 एकड़ के फानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वो भी जलकर राख हो गए। इस आग से एक किसान के दो कूप भी आधे जलकर राख हो गए तथा पास लगते गन्ने के खेतों का भी नुकसान हुआ है।

5 फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

फायर कर्मचारी महिन्द्र ने बताया कि उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली थी। जब वह एक छोटी फायर गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे तो उस समय तक गेहूं की सारी फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग को काबू पाने में पांच गाड़ियों की मदद ली गई, जिसमें तीन गाड़ियां करनाल व नीलोखेड़ी से मंगवाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 acres of wheat crop, 12 acres of pulse and 2 wells burned


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35a3DL8
via IFTTT