कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में लगाए गए पुलिस के विभिन्न नाकों की चेकिंग के लिए एसपी सुरेंद्र भौरिया ने असंध क्षेत्र का दौरा किया। एसपी भौरिया ने पिछले एक माह से लगातार ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का हाल चाल जाना। इसी के साथ उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर की बोतल प्रदान की। एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि कोविड 19 से सुरक्षा काे लेकर एहतियात रखते हुए करनाल के सभी पुलिस कर्मचारियों का एक बार मेडिकल चेकअप करवाया गया है। अब दूसरे चरण का मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा।
एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी बार-बार नाकों पर अपने हाथों को सेनिटाइज करते रहें और मास्क मैला हो जाने पर तुंरत उसे बदल लें। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसके पास अनुमति नहीं है, वह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करके करनाल जिले की सीमा में दाखिल न हो सके। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। इसके बाद भी कई लोग नहीं मानते तो इस संबंध में करनाल पुलिस अब तक 137 केस दर्ज करके 215 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मौके पर डीएसपी दलबीर सिंह, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधु, महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aCp8p0
via IFTTT