पानीपत में 3 नए केस, दिल्ली के मदरसे से लौटे मां-बेटा पॉजिटिव, सोनीपत अस्पताल में वार्ड ब्वॉय भी संक्रमित

प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस आए हैं। इनमें 3 पानीपत, 2 रोहतक व 4 गुड़गांव के हैं। 11 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। इनमें नूंह के 7, फरीदाबाद के 2, कुरुक्षेत्र-पलवल के 1-1 मरीज हैं। कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 275 हो गई है। 170 ठीक हो चुके हैं। 3 की मौत हुई है। 24 घंटे में 2055 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरियाणा में कोरोना के 67% से ज्यादा केस दूसरे राज्यों से जुड़े हैं। इनमें दूसरे राज्यों से लौटे लोग या उनके संपर्क में आकर संक्रमित हुए लोग भी शामिल हैं। 14 पॉजिटिव केस इटली के हैं।

पानीपत में दिल्ली मदरसे से लौटे मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोनीपत सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नौकरी कर रहा पानीपत का रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला है। वहीं, रोहतक के गांव ककराना की जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके पति भी एक दिन पहले पॉजिटिव पाए गए थे। महिला के 58 वर्षीय पति कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज के लिए 13 व 20 अप्रैल को दिल्ली गए थे। रोहतक के सांपला में एक कारपेंटर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

इन जिलों में दिल्ली लिंक से बढ़ रहे मामले

  • सोनीपत: कुल 14 केस आए हैं। 9 में दिल्ली कनेक्शन है। दिल्ली में ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौरान सब इस्पेक्टर की मौत हो गई। बाद में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बेटे को भी संक्रमण हो गया। निजामुद्दीन में ड्यूटी के दौरान रसोई का पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ। इनके संपर्क में आकर पड़ोसी युवक व महिला संक्रमित हुई। वहीं, एक स्टाफ नर्स दिल्ली के अस्पताल में संक्रमित हो गईं।
  • रोहतक: कुल 4 केस हैं। तीन का दिल्ली लिंक सामने आया है। एक महिला का दिल्ली के अस्पतालाें में इलाज चल रहा था। वह संक्रमित हो गई। ककराना के 58 वर्षीय कैंसर मरीज दिल्ली में इलाज के लिए गए थे। उन्हें व उनकी पत्नी को कोरोना हो गया।
  • पानीपत: कुल 8 केस आ चुके हैं। इनमें 2 मामलों का दिल्ली व एक का मध्य प्रदेश कनेक्शन है। मध्य प्रदेश में कंबाइन से गेहूं कटाई कर लौटा करनाल के रसूलपुर का युवक पाॅजिटिव मिला। दिल्ली मदरसे से लौटे मां-बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
  • करनाल: कुल 6 केस। 1 युवक दिल्ली से लौटा था। उससे 4 अन्य भी संक्रमित हुए। युवक के पिता की मौत भी हो गई।

यहां दिल्ली के साथ जमात कनेक्शन भी

  • जींद: 2 केस। दिल्ली मरकज से लौटा निडानी का युवक पॉजिटिव। उसके संपर्क में आकर पड़ोसी युवक संक्रमित।
  • कैथल: 2 केस मिले। मदरसा संचालक दिल्ली मरकज से लौटा। मदरसे में उसके संपर्क में आकर 9 वर्षीय बच्चा संक्रमित हो गया।
  • यमुनानगर: कुल 3 केस आए। 2 गुजरात जमात से और एक महाराष्ट्र जमात से लाैटा तो संक्रमित मिले।
  • पलवल: कुल 34 केस। इनमें 32 तब्लीगी जमात के। 27 दूसरे राज्यों के हैं, जो दिल्ली से आए। जमातियों से 5 संक्रमित हो गए।
  • गुड़गांव: कुल 45 केस, 15 जमात से जुड़े। जमाितयों और भिवाड़ी से लौटी एक बैंककर्मी के संपर्क में आकर 30 संक्रमित।
  • नूंह: कुल 57 केस। 42 तब्लीगी जमात से जुड़े। 4 इनके संपर्क में आकर संक्रमित हुए। 1 ड्राइवर से 10 में संक्रमण।
  • अम्बाला: कुल 8 केस। 5 महाराष्ट्र से आए तब्लीगी जमात के।
  • फरीदाबाद: कुल 43 केस। 24 दिल्ली से लौटे जमात के।

कुछ लोग ट्रकों और एंबुलेंस में छिपकर आ रहे, उन पर सख्ती

यह सही है कि कुछ लोग अभी भी इधर-उधर होने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ट्रकों में लोग पकड़े हैं तो अम्बाला में ही दो एंबुलेंस में लोगों को दूसरी जगह ले जाते पकड़ा गया है। राजस्थान व यूपी से लोगों की मूवमेंट सामने आ रही है। उन राज्यों के डीजीपी से बात की गई है, ताकि लोगों का किसी भी जरिए से आना-जाना रुक सके। बॉर्डर पर नाके लगाए हुए हैं। कोई भी बिना परमिशन के प्रवेश न कर सके, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। -अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 new cases in Panipat, mother-son positive returned from madrasa of Delhi, ward boy also infected in Sonipat Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KqNzee
via IFTTT