मातम पुर्सी के लिए जा रहे बाइक सवार दंपती समेत 3 की मौत

गांव सिंघानी नजदीक पिकअप गाड़ी व बाइक की सीधी टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत हो गई। तीनाेंं मातम पुर्सी के लिए बाइक पर गांव नलवा जा रहे थे। तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोहारू के वार्ड नंबर चार निवासी बिजेन्द्र की शादी नवंबर को गांव नलवा में सुमित्रा से हुई थी। सुमित्रा के ताऊ का निधन इसी सप्ताह हो गया था। इसलिए वे मातम पुर्सी के लिए बाइक पर नलवा जा रहे थे। बिजेंन्द्र के साथ भाई नरेश भी था।

रविवार सुबह लगभग सवा पांच बजे वे लोहारू से नलवा के लिए बाइक पर रवाना हुए। जब वे गांव सिंघानी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही 23 वर्षीय बिजेन्द्र व 22 वर्षीय नरेश की मौत हो गई, जबकि बिजेंद्र की 21 वर्षीय पत्नी सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल सुमित्रा को उपचार के लिए भिवानी के सिविल अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया ओर तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

इधर, करनाल में ट्राला और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत

कोहंड-असंध मुख्य मार्ग पर बल्ला स्थित गैस एजेंसी के नजदीक रविवार सुबह एक ट्राला व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकाें की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान खरक पुनिया (हिसार) प्रदीप 23 वर्ष व नरेश 35 वर्ष के रूप में की गई। घायल की पहचान जगदीश के रूप में हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3, including a couple riding a bike, go to mourning Pursi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KCdFuW
via IFTTT