डीएफएससी ने मोहड़ा के राशन डिपो होल्डर लखमीर सिंह के डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी है। डिपो धारक को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया कि शुक्रवार को फोन पर राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एक टीम को जांच के लिए भेजा गया।
43 कार्डधारकों ने लिखित में बयान दिए कि गुलाबी कार्ड धारकों को लंबे समय से 35 की बजाय 30 किलो आटा या गेहूं दिया जा रहा था। अप्रैल में भी प्रति यूनिट के हिसाब से एक किलो गेहूं कम दिया। हर माह चीनी नहीं दी जा रही थी। राशन की पर्ची भी उपभोक्ता को नहीं मिली रही जबकि उपभोक्ता से एडवांस में अंगूठा लगवा जा रहा था। जांच के दौरान डिपो पर 10.9 क्विंटल गेहूं व 4.98 क्विंटल चीनी अधिक मिली। जबकि 1.8 क्विंटल आटा और 27.08 क्विंटल बाजरा कम मिला। डिपो की सप्लाई निलंबित करके डिपो होल्डर को 27 अप्रैल को रिकॉर्ड समेत पेश पेश होने को कहा गया है। गड़बड़ी साबित होने पर डिपो लाइसेंस रद्द होने व एफआईआर दर्ज हो सकती है।
लव मैरिज के 4 महीने बाद 29 वर्षीय महिला ने जहर खाकर जान दी
कस्बे में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका गरीब वर्ग से होने के कारण उसका अंतिम संस्कार समाज सेवी संस्था ने किया। रोहित ने बबीता (29 वर्ष) से चार माह पहले लव मैरिज की थी। वह बराड़ा में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बीते रोज बबीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बबीता तो मृत घोषित कर दिया।
डिमांड घटी तो वीटा ने 20 रुपए प्रति लीटर घटाए देसी घी के रेट
वीटा मिल्क प्लांट ने गाय औरभैंस के दूध से बना देसी घी 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। अभी दूध, दही, पनीर समेत अन्य उत्पादाें के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया है। वीटा मिल्क प्लांट की सीईअाे संजय सेतिया ने बताया कि काेराेना वायरस के कारण घी की डिमांड कम हो गई है, जिसके चलते रेट कम किए गए हैं। भैंस के दूध का देसी घी अब 490 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध का देसी घी अब 510 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YahVtL
via IFTTT