जिनके पास राशन कार्ड नहीं, उन्हें राशन पहुंचाएगा प्रशासन

राशन कार्ड न होने पर जिन्हें डिपो से राशन नहीं मिला है। ऐसे लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने 22 लाख रुपए से ऐसे लोगों के लिए राशन खरीदा गया है। जिसे जल्द ही ऐसे लोगों के घर प्रशासन के अधिकारी पहुंचाएंगे। फिलहाल प्रशासन ने 4,424 किट से इसकी शुरूआत की है।
पहले लॉकडाउन के दौरान से ही जरूरतमदों को राशन पहुंचाने कि कशमकश की जाने लगी थी। इसलिए पहले राशन कार्ड धारकों को डिपो से फ्री में राशन देने की कवायद शुरू हुई। इसी दौरान जिला प्रशासन के सामने बिना राशन कार्ड धारकों को राशन न मिलने की समस्या पेश आई। इसके बाद अम्बाला में ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करने के लिए बूथ लेवल पर सर्वे शुरू किया गया। एक सप्ताह तक चले सर्वे के बाद अब प्रशासन के पास लिस्ट पहुंची तो राशन खरीदकर लोगों को पहुंचाने का काम शुरू किया गया।
ऐसे बनाई गई कमेटी
अम्बाला में 913 बूथ हैं। इसलिए बूथ लेवल पर कमेटी गठित कर यह सर्वे कराया गया। इसके साथ साथ डीसी अशोक कुमार शर्मा ने यूनिट लेवल कमेटी, सेक्टर लेवल कमेटी, जोनल लेवल कमेटी और डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी का गठन किया ताकि राशन वितरण करने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा सके। इसलिए कमेटी ने जो सुझाव दिए और कितना राशन वितरण करना है इस पर विचार करने के बाद राशन खरीदा गया।

आटा, चावल के साथ दाल, तेल भी मिलेगा
बिना राशन कार्ड धारकों के परिवार में तीन सदस्य हैं तो उन्हें 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, आधा किलो चीनी, आधा लीटर तेल, एक नमक की थैली दी जा रही है। अगर किसी परिवार में तीन सदस्य से ऊपर हैं तो उन्हें 10 किलो आटा, दो किलो दाल, एक किलो चीनी, एक लीटर तेल तथा एक नमक की थैली दी जाएगी।
किट देने की नगर निगम ने की शुरुआत
सिटी नगर निगम एरिया में बिना राशन कार्ड के 5106 लोग हैं। जिनके सामने लॉकडाउन के दौरान राशन की समस्या आ रही थी। इसलिए प्रशासन की तरफ से निगम को राशन की किट गुरुवार को दी गई। निगम के ईओ वीरेंद्र सहारण तथा प्रोजेक्ट अधिकारी अनिल राणा ने इन किट को वितरित करने का काम शुरू कर दिया है। ईओ ने बताया कि जिन लोगों का नाम लिस्ट में है केवल उन्हीं लोगों को यह किट दी जाएगी, क्योंकि राशन कार्ड धारकों को पहले से ही राशन डिपो से दिया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration will provide ration to those who do not have ration card


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aB4S75
via IFTTT