बैंकों में क्राउड मैनेजमेंट में मददगार बनी डाक मित्र एप

हरियाणा सर्कल की आईटी टीम द्वारा विकसित एप डाक मित्र कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार साबित हो रही है। इस एप को हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लांच वेब पोर्टल https://ift.tt/2VQqeb0 के साथ जोड़ दिया गया है। अब ग्राहक बैंक जाने से पहले इस एप की मदद से अपना टाइम स्लॉट यानी बैंक पहुंचने का समय चुन सकते हैं। चुने गए समय में बैंक कर्मी केवल उसी ग्राहक को अटेंड करेंगे जिन्होंने यह टाइम स्लॉट लिया हुआ है। इससे बैंक में लगने वाली भीड़ में कमी आएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में मदद भी मिलेगी। फिलहाल इस एप का इस्तेमाल धन की निकासी और जमा के लिए ही होगा।
उल्लेखनीय है कि 12 दिन पहले लांच हुई डाक मित्र एप बहुउपयोगी साबित हो रही है। इसी के चलते ही इसे अन्य राज्यों के डाक विभाग ने भी लेने की इच्छा जताई है। प्रदेश में डेवलप इस एप को इस्तेमाल करने के लिए तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश और दिल्ली के डाक विभाग को पहले ही ऑथराइज्ड किया जा चुका है।
27 दिन में 7 करोड़ रुपए बांट चुका है विभाग
गत 27 दिनों में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के तहत डाक विभाग हरियाणा सर्कल में 7.03 करोड़ रुपए बांट चुका है। इसमें आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) या आधार से लिंक्ड अकाउंट होल्डर को रिक्वेस्ट करने पर घर बैठे ही कम से कम एक हजार और अधिकतम 10 हजार रुपए तक पहुंचाए जाते हैं। यह काम ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के माध्यम से होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Postal friend app became helpful in crowd management in banks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xWzToJ
via IFTTT