लाॅकडाउन के बावजूद नहीं छाेड़ी प्रैक्टिस, रात में मैदान में तो दिन में फसल कटाई कर रहा वर्ल्ड इंटरनेशनल पुलिस गेम्स का गाेल्ड विजेता

वर्ष 2019 में चाइना में हुई इंटरनेशनल पुलिस चैंपियनशिप में गाेल्ड विजेता और 11 नेशनल चैंपियनशिप में गाेल्ड मेडल विनर भिवानी के गुरेरा के 400 मीटर के धावक एसएसबी के जवान अनूप गाेदारा ने लाॅकडाउन के बावजूद अपनी प्रैक्टिस नहीं छाेड़ी। ओलिंपिक और इंटरनेशनल पुलिस गेम्स में देश काे मेडल दिलाने के लिए अनूप रात में गांव के ही मैदान पर अलग-अलग शिफ्ट में छह घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं दिन में खेती के कामों में हाथ बंटा रहे हैं।

लाेगाें से काेराेना वायरस से बचाव के लिए घरों के अंदर ही रहने की अपील की है। भिवानी के गुरेरा निवासी अनूप गाेदारा हिसार के सीसवाल गांव के काेच खेरू सिंह के पास प्रैक्टिस करते थे। वर्ष 2016 में अनूप ने बेंगलुरु में हुए जूनियर फेडरेशन कप के 400 मीटर दाैड़ में गाेल्ड मेडल जीता। इसके बाद िदल्ली, गुजरात, राजस्थान में हुई नेशनल स्तरीय चैंपियनशिप में 11 गाेल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम राेशन िकया। खेल काेटे के आधार पर ही अनूप का चयन एसएसबी में कर लिया गया। वर्तमान में अनूप की तैनाती दिल्ली में है।

वर्ष 2019 में चाइना के चाइंडू शहर में हुए इंटरनेशनल पुलिस गेम्स में अनूप ने गाेल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। अनूप ने बताया कि काेराेना की वजह से उसकी प्रैक्टिस प्रभावित न हाे। इसके लिए वह रात में करीब 8 बजे गांव के मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए जाते हैं। रात और सुबह 5 बजे से पहले करीब छह घंटे प्रैक्टिस करता है। यही नहीं दिन में खेतीबाड़ी के काम में भी परिजनाें की मदद कर रहा है। अनूप का कहना है कि उसका सपना वर्ष 2021 में टाेक्याे में हाेने वाले ओलिंपिक में देश काे मेडल दिलाना है। इसके अलावा वह थाईलैंड में हाेने वाले इंटरनेशनल पुलिस गेम्स की भी तैयारी कर रहा है। हर हाल में देश काे मेडल िदलाएगा।


बीस से अधिक खिलाड़ी खेती-बाड़ी कर खुद काे रख रहे फिट
काेच खेरू सीसवाल का कहना है कि लाॅकडाउन काे सफल बनाने के लिए कुछ खिलाड़ी अपने खेताें में खुद ही काम कर शरीर काे फिट रखने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं उन्हें वीडियाे के माध्यम से भी गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रैक्टिस किसी भी तरह से बाधित नहीं हाेने दी जाएगी।


अपील : घराें से न निकलें लाेग
अनूप ने लाेगाें से काेराेना वायरस काे खत्म करने के लिए घराें से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। खिलाड़ियों से कहा कि वह घर के अंदर ही रहकर प्रैक्टिस करें। हालांकि खेतीबाड़ी के कामों से भी शरीर काे फिट रखने का प्रयास करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भिवानी के गुरेरा में रात के समय प्रैक्टिस करता इंटरनेशनल खिलाड़ी अनूप गाेदारा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347cJb0
via IFTTT