जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोराना पीड़िता 59 वर्षीय महिला के दोबारा भेजे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा सात अन्य लोगों के रोहतक पीजीआई भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। देर रात हिसार के स्वास्थ विभाग ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के सैंपल कोरोना की जांच के लिए 2 दिन बाद फिर से रोहतक पीजीआई भेजे जाएंगे। उसके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।
वहीं गुरुग्राम से एक और राहत भरी खबर अाई। वजीराबाद में रह रहे पीड़ित महिला के पांचाें रिश्तेदार की सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव अाई है। दूसरी तरफ एहतियातके तौर पर शहर में सेक्टर 16-17 को बुधवार काे नाके लगाकर सील कर दिया गया। नाकाें पर कुछ लाेग सेक्टर 16 और 17 में जाने के लिए पुलिस से उलझते नजर अाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सेक्टर में पहुंचकर जांच की। नगर निगम की टीम ने भी दवाई का छिड़काव िकया। लाेगाें से भी सावधानी बरतने की सलाह दी। दूसरी तरफ काेराेना पीड़ित के संपर्क में आए लोगों को एचएयू में क्वारेंटाइन में रखा गया है। एकांत में रखे इन लोगों ने दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल कर भी दर्द साझा िकया।
गुरुग्राम में टैक्सी चालक काे तलाश कर रही टीम
स्वास्थ्य विभाग ने महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को मामले से अवगत करवाया था। वहां की हेल्थ टीम ने महिला के रिश्तेदारों की स्वास्थ्य जांच की। उनके सैंपल लिए हैं। क्वारेंटाइन में रखने का फैसला है। एयरपोर्ट से गुरुग्राम के लिए जिस टैक्सी में दंपति आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है। बुधवार काे भी टैक्सी चालक का काेई पता नहीं लग सकी। टीम टैक्सी चालक काे तलाश करने में जुटी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R6KbZU
via IFTTT