{ यहां से 3 किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन और 8 किलोमीटर तक बफर जोन घोषित
टिंबर मार्केट के 67 वर्षीय हरजीत सिंह कोहली के कोरोना संक्रमण का सोर्स पता नहीं चल पाया है। अब स्वास्थ्य विभाग ने पूरे टिंबर मार्केट एरिया को एपिक सेंटर घोषित कर दिया है। यहां हर घर से सैंपलिंग होगी। पूरे इलाके और हर घर की सेनिटाइजेशन होगी। पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग सर्वे करेगा। इसी क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे को कंटेनमेंट जोन और फिर 8 किलोमीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। डीसी अशोक शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
1 अप्रैल को कोहली की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी। उनकी प|ी, बेटे व बहू और किरायेदार परिवार के 5 सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग यह जानने में लगा है कि आखिर कोहली किससे संक्रमित हुए। हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के रागी जत्थे व सेवादारों समेत 6 को गुरुद्वारे में ही क्वारेंटाइन किया गया है। यहां बाहरी संगत को आने की मनाही है। उन 7 घरों के बाहर भी क्वारेंटाइन को पोस्टर लगे हैं, जिनसे कोहली संपर्क में रहते थे। स्वास्थ्य विभाग की चिंता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसी इलाके में जामा मस्जिद है, जिसमें तब्लीगी जमातें ठहरी थी। यहां कुछ दिन रुका जमाती भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जो बाद में रामकिशन कॉलोनी चल गया था। प्रशासन ने अब टिंबर मार्केट एरिया के तहत 75-75 घरों के समूहों के अनुसार उसे 18 सेक्टरों में बांटा है। आशा वर्करों के माध्यम से यहां रह रहे लोगों को कोरोना वायरस के बचाव बारे एवं सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस क्षेत्र के लोगों को कहा कि आवश्यक खाद्य सामग्री संबंधी वस्तुओं के लिए वह फोन के माध्यम से डिलिवरी लें। एसपी को निर्देश दिए कि इस एरिया में लॉकडाउन एवं क्वारेंटाइन नियम सख्ती से लागू करवाएं। जिले को लेकर भी माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत पूरे जिले को 913 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। सरपंचो, नंबरदारों को हिदायत दी गई है कि यदि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
सभी 95 जमातियों के सैंपल लिए; इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल होंगे
अम्बाला | स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पहचाने गए सभी 95 तब्लीगी जमातियों के सैंपल ले लिए हैं। सैंपल लेने का अभियान शनिवार देर शाम जीएमएन स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर से 10 सैंपल लेकर शुरू हुआ था। रविवार को दिन भर कैंट, नारायणगढ़ और बराड़ा में जमातियों के लिए बने क्वारेंटाइन सेंटरों व मस्जिदों में डॉक्टरों की टीमें इसी काम में जुटी रहीं। देर शाम तक 75 सैंपल लेने का काम पूरा हुआ। सैंपल बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भिजवा दिए हैं। शनिवार से पहले तक लिए गए 10 जमातियों के सैंपल रिपोर्ट आई थी। जिनमें 2 कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें से एक नेपाल तो दूसरा महाराष्ट्र का है।डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि इन जमातियों के संपर्क में आए करीब 20 और लोगों की पहचान हुई है, इनके भी सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले से अभी तक 154 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 3 पॉजीटिव मिले हैं। 87 की रिपोर्ट का इंतजार है। विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले 1205 लोगों में से 403 का क्वारेंटाइन (एकांतवास) पीरियड पूरा हो गया है जबकि 802 अभी क्वारेंटाइन हैं। जिले में अलग-अलग शेल्टर होम में ठहराए गए साढ़े तीन हजार प्रवासी श्रमिकों की नियमित मेडिकल स्क्रीनिंग हो रही है। इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
{ एपिक सेंटर: जहां कोरोना संक्रमण का सोर्स न पता चले, उस एरिया को कोरोना का ऑरिजन स्थान यानी फोकस एरिया मान लिया जाता है। फिर वहां एग्रेसिव एक्टिविटी की जाती हैं।
{ कंटेनमेंट जोन: एपिक सेंटर से 3 किलोमीटर दायरा कंटेनमेंट जोन होता है। यहां भी सघन गतिविधियां चलाई जाती हैं ताकि कोरोना का प्रभाव दूसरे इलाकों में फैले।
{ बफर जोन: उससे आगे 8 किलोमीटर में बफर जोन होता है।
बराड़ा में जमातियों के टेस्ट लेते डॉक्टर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ULC4UB
via IFTTT