छूट के पहले दिन ही टूटा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम: मानव चौक और दाल बाजार में भीड़ ने बढ़ाई टेंशन

लॉकडाउन के बाद सोमवार को ढील बरती गई थी। फिर भी अम्बाला में न तो कोई इंडस्ट्री चली और न ही ट्विन सिटी की तहसील में कोई रजिस्ट्री हुई। ढील मिलने के बाद लोग भी किसी न किसी बहाने सड़कों पर पहुंच गए और बाजारों में भीड़ लग गई। ढील देने के बाद पुलिस भी ढीली हो गई। सरकार ने जो ढील दी है उसके पहले ही दिन बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। हररोज की भांति सिटी का दाल बाजार खुला, लेकिन सोमवार को यहां पर भीड़ ज्यादा नजर आई। ऐसे लग रहा था कि लोग आज ही बाजार में राशन लेने के लिए उमड़ पड़े हों। यही हाल मानव चौक के पास के एरिया का रहा। यहां पर कारें दुकानों के आगे खड़ी नजर आई। ऐसा नजर आया कि आमदिनों की तरह ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि दोपहर को पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार चालकों के चालान भी काटने शुरू कर दिए थे।

तंदूरा बाजार में कॉस्मेटिक व दाल बाजार में जूतों की दुकान खोलने पर केस दर्ज

तंदुरा बाजार में अपने घर के नीचे कॉस्मेटिक शाॅप खाेलने वाले दुकानदार विनय कुमार पर पुलिस ने दूसरों की जान जोखिम में डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल नैब सिंह की शिकायत पर दर्ज पर हुए मामले के मुताबिक दुकानदार ने अपने मुंह पर मास्क तक नहीं लगाया हुआ था। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर जगरूप सिंह की शिकायत पर दाल बाजार में जूतों व चप्पलों की दुकान खोलने वाले काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी मदन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लाॅकडाउन ताेड़ने के 232 मामलों में 316 लोग गिरफ्तार, चालान से 84.55 लाख जुर्माना वसूला

जिला पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के 5 मामलों में 9 आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक जोरवाल के मुताबिक अब तक 232 मामलों में 316 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 287 वाहनों को जब्त कर 2731 वाहनों के चालान किए हैं। जिनसे 84 लाख 55 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The rule of social distancing broke on the first day of exemption: crowd increased in Manav Chowk and Dal Bazaar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XNInJr
via IFTTT