लाॅकडाउन में जैसे सामजिक संस्थाएं जरूरतमंद लाेगाें की मदद में लगी हुई हैं। एेसे ही शहर के कुछ यूथ उन बेजुबान जानवरों के खाने-पीने का प्रबंध कर रहे हैं जाे बेसहारा हैं। लॉकडाउन की वजह से लाेग घराें में बंद हैं एेसे में शहर के एनिमल लवर्स हैं जाे सुबह- शाम जाकर इन बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स अाैर गाय के लिए चारा-पानी अरेंज कर रहे हैं। अाइए जानते हैं कुछ एेसे यूथ एनिमल लवर्स के बारे में।
फीड के साथ रेस्क्यू भी कर रहा है दल | वंदे मातरम् दल अध्यक्ष देवेंद्र जस्सल ने बताया कि रविवार काे टीम के पास मानव चौक जलबेड़ा रोड से फोन आया कि वहां पर एक नंदी गहरे नाले में गिरा हुआ है। टीम वहां पहुंची और नंदी को बाहर निकाला गया। राेजाना सुबह-शाम जाकर फीड व चारा देकर अाते हैं। इसके साथ ही दल जरूरतमंद लोगों को को राशन और खाना भी मुहैया करवा रहे हैं।
दाे राेटी गाय या जानवराें के लिए जरूर निकालें | हंडेसरा के रहने वाले विनय शर्मा बताते हैं, सुबह स्ट्रीट डाॅग अाैर गाय काे बिस्किट अाैर दूध देकर फिर अाॅफिस जाते हैं। शाम काे अाने के बाद भी उन्हें खाना खिलाकर अाता हूं। लाॅकडाउन की वजह से बेजुबान जानवराें काे खाना नहीं मिल पाता। घर में खाना बनाते हुए दाे राेटी जानवराें के लिए जरूर िनकालें।
राेजाना 30 से 35 डाॅग काे खिला रहीं खाना
स्टूडेंट जाेया खाना पहले भी डाॅग काे फीड करवाती थी लेकिन लॉकडाउन के बाद वे राेजाना स्ट्रीट डाॅग के लिए डाॅग फूड अाैर घर से खाना बनाकर लेकर जाती हैं। सुबह व शाम काे राेजाना रेलवे स्टेशन व बाजार में जाकर खाना देकर अाती हैं। जाेया बताती हैं, राेजाना 30 से 35 डाॅग काे फीड करवाती हूं।
{ स्ट्रीट डाॅग काे हाे रही थी परेशानी
रामनगर की आंचल गाेयल बताती हैं- लाॅकडाउन की वजह से स्ट्रीट डॉग के लिए खाने पीने की समस्या हो रही थी इसलिए सोचा कि उनको फीड करवाया जाए। मेरे भाई का दाेस्त वासु जैन अाैर मैंने मिलकर उनकाे फीड देकर अाना शुरू किया। शुरू में घर पर ही मम्मी खाना बनाकर दे देती थी। बाद में लाेगाें ने भी मदद करनी शुरू की।
{ साेशल ग्रुप्स से मिलनी शुरू हुई हेल्प
एनिमल लवर वासु ने बताया कि इंस्टा अाैर साेशल ग्रुप पर मैसेज डालने से लाेगाें की मदद मिलनी शुरू हुई। लाेग एक्सट्रा राेटी बनाकर दे देते हैं जिससे उनके लिए फीड का अरेंजमेंट हाे जाता है। राेजाना सुबह-शाम खाना देकर अाते हैं क्योंकि लाॅकडाउन की वजह से बेजुबान जानवराें काे खाना नहीं मिल पाता।
एनिमल्स काे फीड खिलातीं जाेया खान।
एनिमल लवर वासु।
एनिमल्स काे खाना खिलातीं अांचल गाेयल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V6Fkcn
via IFTTT