एसडीएम सुभाष सिहाग के नेतृत्व में कैंट के वार्ड नंबर-20 के इंचार्ज गुलजार मेहता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुनैना गुप्ता ने सहयोगियों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया। उनके साथ महादेव सेवा दल, अमर नगर के सदस्यों द्वारा करीब 550 और राहुल गुलाटी द्वारा 200 जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। रेडक्राॅस वालंटियर्स हितेश, पंकज, आशिश, नितेश, जग्गी, ललता प्रसाद, अनिल गुप्ता, प्रेम सिंह, सुनिल, राहुल, दीपक, कर्मा सेवा कर रहे हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग और रेडक्रॉस के वालंटियर्स अपनी सेवाएं दे रहे है। इस दाैरान वाईसीओ रेखा सरीन और जिला रेडक्रॉस इंचार्ज मनोज सैनी ने वालंटियर्स को हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी वालंटियर्स का इस तरह निस्वार्थ भाव से सेवा करना काबिल-ए-तारीफ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XfySCg
via IFTTT