भगतपुर में सड़क पर गंदा पानी से होकर गुजर रहे लोग

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रो थाम के लिए एक ओर जहां सरकार ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत एवं नगर परिषद तक नित नये निर्देश जारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर निर्देशों का पालन जमीनी स्तर पर नहीं किया जा रहा है। गांव में साफ-सफाई एवं सैनिटाइज सहित ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जो स्थानीय जनप्रतिनिधि की संवेदनहीनता को दर्शाता है। बलिया प्रखंड मुख्यालय से सटे भगतपुर पंचायत के वार्ड 1 की मुख्य सड़क पर नाले का बहा हुआ गंदा पानी जमा है।वहीं सङक किनारे कचरे का अंबार देखा जा रहा है।

स्थानीय मुखिया के द्वारा न तो वहां ब्लीचिंग का ही छिड़काव किया गया है और न ही पानी निकासी के ही उपाय किये गये हैं। ऐसे ही हालात लगभग सभी पंचायतों में बरकरार है। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अनुपालन नहीं किए जाने से कोरोना के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दर्शाती है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए आइसोलेशन कैंप में लगभग एक दर्जन अप्रवासी मजदूर को आइसोलेट किया गया है। जिनकी देखरेख प्रखंड स्तर पर की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम को लेकर किसी भी तरह का कार्य नहीं किए जाने से लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के खिलाफ मायूसी व्याप्त है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People passing through dirty water on the road in Bhagatpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b6gWhS
via IFTTT