काेराेना संक्रमण से बचाव व साेशल डिस्टेंसिंग के लिए नगर निगम ने पहले दिन ओपन शेड में जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियाें ने सुबह 10 से 11 बजे का समय रखा था मगर व्यवस्था नहीं बन पाई तो दरबार 45 मिनट देरी से शुरू हुआ। पहले दिन सोमवार को उप निगम आयुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा और कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करीब 80 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर शिकायतें प्राॅपर्टी टैक्स से संबंधित थीं।
जनसुनवाई के समय बीपीएल कार्ड, टोकन राशन सिस्टम, नक्शा पास करवाने व फाइल जमा करवाने, प्रॉपर्टी टैक्स ठीक करवाने व फाइल जमा करवाने, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र व गलियों की समस्या आदि को लेकर लोग अधिकारियों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने समस्याओं को नोट कर विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए।
मंगलवार और गुरुवार काे लगेगा 3 घंटे ओपन दरबार
संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने निरीक्षण किया और मंगलवार को प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सुबह 9 से 12 बजे तक तीन घंटे की विशेष जनसुनवाई को लेकर योजना बनाई। जनसुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंस और मास्क के नियम का सख्ती से पालन किया गया।
अमन ढांडा, ईओ ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर मंगलवार व गुरुवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विशेष सुनवाई होगी। इसको लेकर विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए जनसुनवाई होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MZSWCt
via IFTTT