निरंकारी भवन रोड पर मृत मिला टी स्टॉल संचालक

निरंकारी भवन रोड स्थित डबल फाटक के पास किराये पर कमरा लेकर रह रहा 35 वर्षीय टी स्टॉल संचालक रवि संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में मिला। जांच अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मूलत: रांची का रहने वाला है। काफी वर्षों से निरंकारी रोड पर टी-स्टॉल लगाकर चाय बेचकर गुजर-बसर कर रहा था। इसकी संपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। न ही वारिसों का पता चल पाया है।

अन्य कोई भी दुकानदार बयान देने के लिए आगे नहीं आए हैं। ऐसे में वारिसों का पता लगने तक शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UMEqT3
via IFTTT