जंडली में करियाना स्टोर खोलने व रोडवेज वर्कशाप के पास घूमने वालों पर केस

लाॅकडाउन में तय समय के बाद दुकान खाेलने वाले जंडली के करियाना स्टाेर संचालक व राेडवेज वर्कशाप के पास बेमतलब घूम रहे 4 युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक मामले में बलदेव नगर पुलिस ने जंडली के सरकारी स्कूल के पास लक्ष्मी करियाना स्टोर के संचालक नरेश कुमार को तय अवधि के बाद दुकान खुला पाया। जिसने दुकान खोलने की परमिशन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

जिसके खिलाफ हेड कांस्टेबल राजीव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार रोडवेज वर्कशाप के पास बिना मास्क लगाए बिना मतलब घूम रहे अमिताभ, अजय, हीरा लाल व रामचंद्र के खिलाफ हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case on opening of Kariana Store in Jundali and those who roam near Roadways Workshop


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Pgx0I
via IFTTT