इफ्को ने किसानों को साबुन व सेनिटाइजर बांटे


अम्बाला | सहकारी संस्था इफ्को कोरोना महामारी से बचाव के लिए किसानों के बीच जागरुकता अभियान चला रही है। अम्बाला में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को साबुन से हाथ धोना, सेनेटाइजर का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे जागरुक किया जा रहा है। सहकारी समिति के उर्वरक बिक्री प्रभारियों को पोस मशीन में बायोमैट्रिक सत्यापन के समय हेंड सेनिटाइज को आवश्यक रुप से प्रयोग करने के बारे जागरुक किया। इफको द्वारा मंगलवार को गांव बलाना, बिशनगढ़, चौड़मस्तपुर, नन्यौला पैक्स व नग्गल गांव में किसानों को 1900 साबुन, 30 हैंड सेनिटाइजर वितरित किए। इफको अम्बाला के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर पर इफको ने कोरोना महामारी से लडऩे के लिये पीएम केयर्स फंड में 25 करोड रुपए की सहायता राशि देने का काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news iffco distributes soap and sanitizer to farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aT3nlI
via IFTTT