पूर्व विधायक ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

कोरोना वायरस जैसी महामारी पर काबू पाने के लिए चल रही जंग मे जहां सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे। वही सफाई कर्मचारी भी इस संकट की घड़ी में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। इसी को लेकर रविवार सुबह साढ़े 6 बजे पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने सफाई कर्मचारियों को मालाएं पहनाकर व डिटाॅल साबुन देकर सम्मानित किया। विर्क ने सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ नपा सचिव राजेश शर्मा व सफाई निरीक्षक हरविंद्र सिंह का भी मालाएं पहनाकर हौसला बढ़ाया।

पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते जो सफाई कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए उनका सम्मान किया गया है। विर्क ने कहा कि कोरोना को भगाने में साफ-सफाई का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें नगरपालिका के सफाईकर्मी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव राजेश शर्मा, चेयरमैन दीपक छाबड़ा, पार्षद राम अवतार जिदंल, मास्टर सूरजप्रकाश, ईश्वर गोयल, हरप्रीत सिंह विर्क, राजेश गुप्ता, राजेश मदान, सुभाष जुनेजा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former MLA honored the cleaning workers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VnFHk1
via IFTTT