दिल्ली की तर्ज पर तरावड़ी में जापानी मशीन से सेनिटाइज करने का काम शुरू

जापानी मशीन के माध्यम से रविवार को पूरे शहर को सेनिटाइज करने का काम शुरू हुआ। विधायक धर्मपाल गोंदर ने मशीन को रवाना किया और कहा कि पूरे देश की व्यवस्था देश को बीमारी से मुक्त करने के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के साथ समाजसेवी व उद्योगपतियों का योगदान इस कार्य में अभी तक सबसे अधिक रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद बालकृष्ण त्रिपाठी व रमेश कादयान ने भी कहा कि कोरोना महामारी बड़ी है और हमें इसे हलके में न लेकर इसे हराने के लिए सरकार के नियमों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को मजबूत हौसलों व स्वच्छता के साथ ही हराया जा सकता है, इसलिए शहर को सेनिटाइज करने के लिए कार्रवाई शुरू की है। इस अवसर पर दिलप्रीत चहल, सुमीन गोयल, ललित चौधरी, यश सलूजा, अरमिंद्र सिंह, मंयक जोगी व रुपिंद्र मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the lines of Delhi, the work of sanitizing Japanese machine started in Taravadi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROk36s
via IFTTT